मेनू

भेंट मुलाक़ात: सीएम बघेल भाटापारा विधानसभा रवाना

अपडेट May 15, 2023 09:01 pm IST

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर पुलिस लाईन हेलिपेड से ग्राम सिंगारपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए रवाना हो गए है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बघेल दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करने के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीधे आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे।

बघेल अपरान्ह 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement