मेनू

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री पहुंचे दुर्ग जिला

अपडेट Apr 07, 2023 09:10 pm IST

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने शुक्रवार को रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से दुर्ग जिला पहुँच गए है।   

यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री प्रथम बटालियन हेलीपेड से दीपक नगर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण एवं गंज पारा में सत्ती चौरा मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे से 1.55 बजे तक गंज मंडी दुर्ग में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात सर्किट हाउस दुर्ग में संध्या 5 बजे से 6.30 बजे तक स्वयं सेवी समाज सेवी संगठनों एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात सर्किट हाउस दुर्ग में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 7 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement