मेनू

आमलीभाट की शासकीय शाला में बच्चों का पुस्तकालय देख प्रसन्न हुए मंत्री श्री सखलेचा

अपडेट Feb 14, 2023 05:17 pm IST

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में विकास यात्रा नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमली भाट पहुँची। मंत्री श्री सखलेचा ने ग्राम के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में पुस्तकालय में पुस्तकों के संग्रहण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जावद क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवर रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंत्योदय से आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करते हुए जावद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमली भाट जैसे छोटे गांव में बच्चों की रुचि अनुसार पुस्तकों का भंडार है। इस दौरान उन्होंने उच्च स्तरीय लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने एवं राशि प्रदान करने की बात भी कही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement