मेनू

पुलिस काफिला समझकर मंडावी के काफिले पर की फायरिंग - माओवादी

अपडेट Apr 24, 2023 12:39 am IST

बीजापुर । विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमले को लेकर माओवादियों ने पर्चा जारी किया है। हमले का माओवादियों ने खंडन किया। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी किया है। माओवादियों ने कहा है कि कोई राजनेता उनके निशाने में नही था पुलिस जवानों का काफिला समझकर फायरिंग की गई थी। 

माओवादी नेता ने कहा TCOC के तहत किया गया था हमला,पर कोई राजनेता नही था उनके निशाने पर। वही उनका आरोप है कि जनवरी माह से चल रहा है TCOC इस दौरान जवानों ने कई फर्जी गिरफ्तारी और फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। इसी के खिलाफ इस घटना को अंजाम दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement