मेनू

कांग्रेस के क्राउड फंडिंग में जुड़े विधायक देवेंद्र यादव

अपडेट Dec 23, 2023 02:49 pm IST

भिलाई। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें वर्षगांठ पर क्राउड फंडिंग की मुहिम की शुरुआत की है। इससे जुड़ते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने 13800 रुपए की धनराशि डोनेट फॉर नेशन की मुहिम अंतर्गत जमा की है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जो कि आजादी से लेकर आज तक भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने और देश की संप्रभुता अखंडता को बनाए रखने काम करते आई है। यह पहल 1920 21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में

हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। एक अच्छी पहल कांग्रेस द्वारा की गई है जिसमें देश भर से आम जन मानस हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस मेरी मातृ संगठन है जिसने मुझे पहचान दी है मैनें भी अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कुछ धनराशि अपनी तरफ से डोनेट फॉर नेशन मुहिम में जमा की है। डोर टू डोर पहुंचेंगे कांग्रेसी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत सभी आम जन मानस के बीच कांग्रेसी जन पहुंचकर अपनी स्वेच्छा अनुरूप दान करने प्रोत्साहित करेंगे और क्राउड फंडिंग में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या अधिक दान करने के लिए अनुरोध करती है ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर

सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं। इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट  शामिल हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक यह ऑनलाइन होगा, जिसके बाद इसे जमीनी अभियान की तरह शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement