मेनू

मोहित शर्मा को खुद से ज्यादा भगवान पर था भरोसा, गुजरात की जीत के बाद वायरल हुआ सेलिब्रेशन

अपडेट May 27, 2023 08:05 pm IST
अहमदाबाद: हाई स्कोरिंग क्वॉलिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस (GT vs MI) को 62 रन से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। मौजूदा चैंपियन टीम रविवार को अपने खिताब की रक्षा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी। टाइटंस के होमग्राउंड पर शुभमन गिल (Shubman Gill) की सीजन की तीसरी सेंचुरी के बूते मुंबई को 234 का टारगेट दिया था। मुंबई की बल्लेबाजी अपने नाम के अनुरुप खेल नहीं दिखा पाई और 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने 5 बल्लेबाजों का शिकार किया।

मोहित का 'गेम चेंजिंग' ओवर

खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (61 रन, 38 गेंद) और तिलक वर्मा (43 रन, 14 गेंद) के जरिए खुद को मैच में बनाए रखा था। तिलक को राशिद खान ने आउट किया। इसके बावजूद सूर्य के क्रीज पर रहते कुछ भी हो सकता था। कप्तान हार्दिक पंड्या ने मोहित शर्मा को 15वें ओवर में मोर्चे पर लगाया। सूर्य ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। मोहित की अगली गेंद पर सूर्य बोल्ड हो गए। मोहित ने इस ओवर में चोटिल ईशान किशन की जगह उतरे विष्णु विनोद को भी चलता किया। मोहित ने महज 14 गेंदों में कुल पांच विकेट लेकर मुंबई की उम्मीदों को पूरी तरह चकनाचूर कर डाला। केवल 10 रन पर पांच विकेट मोहित शर्मा के आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मोहित शर्मा का सेलिब्रेशन वायरल

मुंबई इंडियंस पर गुजरात टाइटंस की जीत के बाद मोहित शर्मा का सेलिब्रेशन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर विकेट के बाद मोहित आसमान को देखकर हाथ जोड़ ले रहे थे। मुंबई इंडियंस का आखिरी विकेट भी मोहित शर्मा को ही मिला। टीम को जीत मिलने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी मोहित के सेलिब्रेशन को कॉपी किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी उन्होंने ऐसा किया था। धोनी का विकेट लेकर के बाद मोहित ने हाथ जोड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement