मेनू

माँ, बहुत याद आती हैं आप: सीएम बघेल

अपडेट May 14, 2023 08:33 pm IST

रायपुर । पूरी दुनिया अपनी जन्मदायिनी मां को मदर्स डे पर याद कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रविवार को एक ट्वीट कर अपनी मां को नमन किया है।

उन्होंने लिखा है “आप का ना होना मेरे होने को हमेशा अधूरा रहता है मां… बहुत याद आती है आप” भूपेश बघेल की मां का निधन 2019 में हुआ था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मां के बेहद करीब थे। जब से उनकी माता का निधन हुआ है, तब से लेकर अब तक शायद ही कोई मौका रहता है, जब वो अपनी मां को याद नहीं करते गई।

आपको बता दें कि चार साल पहले जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का निधन हुआ था तब उस समय वो मंत्रालय में थे और सरकारी कामकाज निपटा रहे थे।

मंत्रालय से ही वो अपनी मां को देखने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री मां का हाल-चाल लेने के बाद अस्पताल से चले गए, लेकिन जैसे वो अस्पताल से निकले उन्हें फिर से लौटना पड़ा और मां ने उनके सामने ही अंतिम सांसें लीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement