दबदबा न्यूज
म,प्र,भोपाल/व्यूरो
रेल मंत्री ने भोपाल आगमन पर सुनी यात्रियों की समस्याएं
यात्रियों की समस्या का शीघ्र होगा समाधान दिया आश्वासन,,,
रेल सलाहकार सदस्य ने रेलमंत्री से कि मुलाकात
रेल यात्रियों की 15 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया ज्ञापन ,,,,
ज्ञापन में भोपाल से अयोध्या,भोपाल से उदयपुर,भोपाल -कोटा,भोपाल -ग्वालियर के बीच नई ट्रेन शुरू करने तथा कोटा-हिसार एक्सप्रेस का रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन तक विस्तार हेतु माँगपत्र सौंपा,,,,
रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेल के सदस्य कमलेश सेन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भोपाल में मुलाकात कर रेल यात्रियों की सुविधाओं के संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए एक मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान उन्होंने रेल मंत्री को बताया छोटे स्टेशनों पर बंद किए गए रेल ठहराव वापस देने, महिला यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर शौचालय एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर रैंप निर्माण सहित यात्रियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है,,,,
इस दौरान रेलमंत्री ने हर संभव मदद सहित ही यात्रियों की रेल सुविधाओं में इजाफा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रेलवे अपडाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एशोसियन के गंजबासोदा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे।