दबदबा न्यूज भोपाल
राजधानी भोपाल में जहां गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया तो वहीं देर रात तक चलते रहे भक्तों के भंडारे।श्री गणेश विसर्जन चल समारोह भी डी जे की धुन और फिल्मी गीतों पर नाचते हुए बड़े ही सौहार्द्र और धूम धाम से निकाला गया ।शहर में नगर निगम सरकार द्वारा बडे तालाब प्रेम पुरा मूर्ति विसर्जन घाट सहित ही छोटे तालाब,मनीषा तालाब घाटों सहित शहर के अन्य मूर्ति विसरजन घाटों पर श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कराया गया नगर सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूर्व से ही किये गए थे ताकि पूर्व की भांति कोई अपीरिये घटना घटित ना हो।निगम द्वारा शहर में छोटी गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए अनेकों जगह अस्थाई मूर्ति विसर्जन के पॉइंट भी बनाये गए जहां लोगों द्वारा उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अपने घरों में विराजित किये गए श्री गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया