मेनू

म.प्र.रायसेन/साँची जमुनिया ग्राम में कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

अपडेट Feb 15, 2023 03:53 pm IST
दबदबा न्यूज
भोपाल/रायसेन
साँची जनपद के ग्राम जमुनिया में मंगलवार को कलश यात्रा निकल कर संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

ग्राम जमुनिया में 14 फरवरी से सोंमंती अमबश्य 20 फरवरी तक होने बाली संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का मंगलवार को महिला मातृ शक्ति और ग्रामीणजनों द्वारा कलश यात्रा निकाल कर शुभारंभ हुआ।कलश यात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर भैरों स्थान निकाली गई।मातृ शक्ति महिला मंडल एवं साँची जनपद वार्ड-01 की सदस्य भंवरी बाई गुलशेर लोधी द्वारा बताय गया कि कलश यात्रा श्री राम मंदिर से भैरों स्थान तक निकाली गई जिसमें महिला शक्ति सहित ग्राम के निबसियों और ग्राम के आस पास के ग्राम बासियों ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लिया और कथा का श्रवण किया।जनपद सदस्य लोधी द्वारा बताया गया कि सात दिवसीय संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का समापन 20 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा जिसमें छेत्र सहित ही रायसेन और भोपाल जिले के श्रोतागण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही श्री लोधी सहित मातृ शक्ति महिला मंडल ग्राम जमुनियां द्वारा सभी से कथा श्रवण करने सहित भंडारे में शामिल होने पूण्य लाभ लेने का भी अनुरोध सभिजनो से किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement