दबदबा न्यूज
भोपाल/रायसेन/साँची
साँची जनपद पंचायत के वार्ड-01 ग्राम जमुनिया में मातृ शक्ति महिला मण्डल द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्री मद्भागवत कथा में खूब बरस रहा है भक्ति रस,,,ग्राम के श्री राम मंदिर परिसर में आयोजित इस आयोजन में लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया जा रहा और कथा श्रवण कर जीवन मे पुण्यलाभ लिया जा रहा है तो वहीं आयोजन कर्ताओं की खूब सराहना भी लोगों द्वारा की जा रही है।