मेनू

म.प्र.रायसेन/साँची-जमुनिया में बरस रहा भागवत रस

अपडेट Feb 19, 2023 04:56 pm IST
दबदबा न्यूज
भोपाल/रायसेन
साँची जनपद पंचायत बार्ड -01 के ग्राम जमुनिया में मातृ शक्ति महिला मंडल द्वारा 14 फरवरी से 20 तक आयोजित हो रही संगीतमय श्री मद्भागवत कथा में बरस रहा है भक्ति रस।कथा बाचक पंडित उमा शंकर शास्त्री के श्री मुख से वाचन कथा में जहां शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें ग्राम के निबसियों सहित ही आसपास के ग्राम के श्रोताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और श्री कृष्ण जन्म का आनन्द उठाया।मातृ शक्ति महिला मंडल की संगरक्षक एवं जनपद सदस्य भंवरी बाई गुलशेर लोधी,मंडल की अध्यक्ष सुनीता लोधी,उपाध्यक्ष रेखा लोधी द्वारा बताया गया कि शनिवार 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के दिन श्री मद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा हुई और भागवत रस बरसा।साँची जनपद पंचयात के ग्राम जमुनिया श्री राम मंदिर मेंआयोजित इस कथा में मातृ शक्ति महिला मंडल द्वारा जगह जगह आमंत्रण भी दिए गए हैं।समिति के संगरक्षक गुलशेर लोधी व्यवस्थापक बबलू लोधी, काशीराम,भगतजी,बृन्दावन,हेमंत जी द्वारा बतया गया कि श्री मद्भागवत कथा का समापन बीस फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा  जिसमे ग्राम बासियों सहित ही ग्राम के आसपास के ग्राम के  लोगों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिए गए आमंत्रण में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल,पूर्व मंत्री पी सी शर्मा सहित ही अन्य कई राजनीतिक लोगों के  कथा एवं विशाल भंडारे में शामिल हो सकते हैं बताया गया।वहीं जमुनिया ग्राम महिला मातृ शक्ति मंडल द्वारा सभी छेत्र बासियों से अनुरोध आमंत्रण भी किया है कि वह सभी भी आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ अवश्य उठाये और अपने जीवन को धन्य बनाये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement