मेनू

श्री प्रताप करोसिया ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला

अपडेट Apr 20, 2023 05:57 pm IST

 श्री प्रताप करोसिया ने आज  मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने कर्त्तव्य और निष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए सभी सफाई कर्मचारियों के प्रति अपने आदर भाव व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और उनकी जीवनचर्या को सुगम बनाने की अपनी प्राथमिकता को दोहराया। उन्होंने कहा की आत्म-निर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में हम सभी को आगे आकर योगदान देना है। 

श्री करोसिया ने कहा कि कोरोना महामारी के मुश्किल वक्त में भी प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी बंधुओं ने पूरी निष्ठा से अपने कार्य को संपादित किया है।  साथ ही स्वच्छता के लिए भी प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इंदौर इसका एक आदर्श उदाहरण है। आप लोगों का सहयोग  प्रदेश को स्वस्थ और स्वच्छ प्रदेश बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement