मुंबई इंडियंस टॉप पर, जानें Women's Premier League पॉइंट्स टेबल में क्या है अन्य टीमों की स्थिति
अपडेट
Mar 06, 2023 06:16 pm IST
मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का धमाकेदार आगाज हुआ है। पहले ही सीजन में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 143 रनों की रिकॉर्ड जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचा। 5 टीमों के इस टूर्नामेंट का पहला मैच 4 मार्च को खेला गया था। 26 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले होंगे। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम की सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा।