मेनू

रोहित शर्मा को दर्द देने वाला जितवाएगा मुंबई को IPL, भज्जी ने बताया हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट

अपडेट Mar 22, 2023 09:17 pm IST
मुंबई: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि आईपीएल के 16वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की सफलता के लिए टिम डेविड और कैमरून ग्रीन को वो भूमिका निभानी होगी जो कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या निभाया करते थे। आईपीएल 2023 के आधिकारिक टीवी प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए हरभजन ने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी शुरुआत पर जोर दिया।

उन्होंने साथ ही कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि टीम में नए चेहरे कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या की भूमिका को दोहरा पाते हैं या नहीं। 2012 सत्र में मुंबई का नेतृत्व करने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘मुंबई तभी सफल होगी यदि टिम डेविड वही काम कर पाते हैं जो पोलार्ड किया करते थे और ग्रीन वही काम कर पाते हैं जो पंड्या किया करते थे।'
    उन्होंने कहा- उन दोनों में क्षमता है लेकिन आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें यदि आप पहले दिन से चलना शुरू कर देते हैं तो आपका सत्र अच्छा होगा। यदि आप नहीं चल पाते हैं और आपको अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
    हरभजन आईपीएल ऑन स्टार ट्रॉफी टूर का हिस्सा थे जिसने मंगलवार को मुंबई का दौरा किया। पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि मुंबई के लिए अपना आईपीएल अभियान मजबूती से शुरू करना कितना जरूरी है। मुंबई पिछले सत्र में तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी लेकिन इस बार वह अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए छठी बार खिताब जीतना चाहेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement