मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रोत्साहन और सहयोग से मिला नया जीवन

अपडेट Nov 27, 2022 08:11 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट में श्री चंद्रशेखर सेन को उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए श्री सेन ने उनका आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान से निवास कार्यालय पर मिले श्री सेन, सीहोर जिले की रेहटी तहसील के मर्दानपुर के निवासी हैं। उनकी दोनों किडनी खराब थी। उनकी माता श्रीमती पुष्पा सिंह द्वारा दी गई किडनी का सफल ट्रांसप्लांट बंसल अस्पताल भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान के सहयोग से हुआ। श्री सेन अब पूर्णत: स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्री सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रोत्साहन से ही मुझे नया जीवन मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement