मेनू

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी घमंड नहीं, घर आते ही माता-पिता से यूं लिया आशीर्वाद, गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

अपडेट Aug 17, 2026 05:08 pm IST
मणिपुर: होनहार जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहने के बाद अरिहा ने फाइनल डे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया और देश का नाम रोशन किया।


चौथे-पांचवें स्थान से तय किया गोल्ड तक का सफर

अरिहा के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। इससे पहले भी एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर वह चौथे और पांचवें स्थान पर रह चुकी थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पिछली नाकामियों से सीख लेकर उन्होंने ठान लिया था कि वह अगली चैंपियनशिप से देश के लिए मेडल लेकर ही लौटेंगी और आखिरकार उनकी सालों की कड़ी मेहनत रंग लाई।

जीत के बाद सादगी ने जीता दिल, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

गोल्ड मेडल जीतकर जब अरिहा पंगंबम अपने घर पहुंचीं, तो उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसने हर भारतीय का दिल जीत लिया। देश का नाम रोशन कर लौटीं अरिहा ने सबसे पहले झुककर अपने माता-पिता के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस खूबसूरत पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संस्कारों की मिसाल बनीं अरिहा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इतने बड़े इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने के बावजूद अरिहा की यह सादगी, नम्रता और भारतीय संस्कार यह स्पष्ट दर्शाते हैं कि उन्हें अपने माता-पिता से कितने उत्तम और महान संस्कार मिले हैं। उनका यह वीडियो न केवल खेल प्रेमियों को बल्कि हर देशवासी को प्रेरित कर रहा है और लोग उनके इस भावुक पल को खूब शेयर कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement