मेनू

अब नहीं चलेगा बहाना! लखनऊ विश्वविद्यालय प्रैक्टिकल में विडियो से लेगा अटेंडेंस, जानिए सबकुछ

अपडेट Nov 10, 2023 01:41 pm IST
लखनऊ: एलयू प्रैक्टिकल्स के लिए अब नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। प्रैक्टिकल के दौरान स्टूडेंट्स और एग्जामिनर का विडियो तैयार करके एलयू की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अपलोड किए गए विडियो रिकॉर्डिं से ही प्रैक्टिकल में आने वाले स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज होगी। एलयू में सत्र 2023-24 विषम सेमेस्टर की परीक्षा के फॉर्म अपलोड हो गए हैं।

परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। अंक अपलोड करने के संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने सभी विभागों और कॉलेजों को पत्र भी जारी कर दिया है। लिहाजा प्रयोगात्मक परीक्षा जल्द शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रैक्टिकल के दौरान स्टूडेंट्स और एग्जामिनर की विडियो से अटेंडेंस की तैयारी है।

विडियो में चेहरे साफ हों
विडियो में सभी स्टूडेंट्स के चेहरे साफ आने चाहिए। जिससे कि उन्हें सही से पहचाना जा सके। कोई संदेह होने पर रिकॉर्डिंग में मौजूद स्टूडेंट्स की जानकारी का मिलान एलयूआरएन के डेटा से कराया जाएगा। मिलान न होने पर प्रैक्टिकल संदेह के घेरे में आ जाएगा। इस व्यवस्था से एलयू और कॉलेज दोनों को आसानी होगी।

आखिर सख्ती क्यों?
कई बार एलयू प्रशासन के पास प्रैक्टिकल में मनमानी और विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं। कई बार स्टूडेंट यह दावा करते हैं कि जो स्टूडेंट प्रैक्टिकल में पहुंचा ही नहीं उसे उनसे अधिक नंबर दे दिए गए। इस स्थिति में एलयू के पास कॉलेज और एग्जामिनर पर विश्वास करने के अलावा कोई और चारा नहीं है। कॉलेज जो दावा करता है,उसे एलयू एग्जामिनर से चेक करता है।

एग्जामिनर से पुष्टि होने पर बात मान ली जाती है। प्रैक्टिकल के दौरान विडियो बनाकर अपलोड करने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। कॉलेज अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। जो स्टूडेंट प्रैक्टिकल के दौरान विडियो रिकॉर्डिंग में मौजूद होंगे,उन्हीं के नंबर माने जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement