मेनू

अब नहीं मनेगा 'काउ हग डे', सरकार के निर्देश पर एडवाइजरी वापस

अपडेट Feb 11, 2023 06:22 pm IST
नई दिल्ली: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सरकार के निर्देश के बाद 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपनी अपील वापस ले ली है। अपील वापस लेने के ठीक एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा था कि यह अच्छा होगा अगर लोग बोर्ड की ओर से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ के रूप में मनाने के लिए की गई अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दें। 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
    बोर्ड के सचिव एस के दत्ता ने वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा कि सक्षम प्राधिकारी और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, 14 फरवरी, 2023 को ‘काउ हग डे’ मनाने के लिए भारत के पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी की गई अपील वापस ले ली गई है।
    यह पहली बार था जब एडब्ल्यूबीआई ने देश में गौ प्रेमियों से ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील की थी। इससे पहले, बोर्ड ने कहा था कि यह अपील इसलिए की गई है क्योंकि पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण वैदिक परंपराएं लगभग ‘विलुप्त होने के कगार’ पर हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement