मेनू

अब रात में भी कम हुई ठंडक, 25 दिन बाद 15 डिग्री पर पहुंचा पारा

अपडेट Feb 25, 2023 11:48 pm IST

शहर में मौसम के तेवर एक बार फिर बदल गए। रात में पारा 15 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसा 25 दिन बाद हुआ है जब रात का पारा 15 डिग्री पर पहुंचा है। इधर शहर में दिन में भी तपिश बढ़ गई और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.5 डिग्री का इजाफा हुआ। चौबीस घंटे में रात के तापमान में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार को हवा का रुख पश्चिमी रहा। इस कारण दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण 11:30 बजे ही पारा 30 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर में तपिश बढ़ने के कारण अगले 4 घंटे में इसमें 3.7 डिग्री की और बढ़ोतरी हुई। मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी दिन का तापमान 34 और रात का 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement