मेनू

अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करें : कलेक्टर

अपडेट Sep 12, 2023 07:10 pm IST

जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभाग के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ मित्तल ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन संबंधित प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय कर सूचना तंत्र मजबूत निर्देशित किया तथा पंचायत स्तर के अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचना देने कहा। उन्होंने विभाग अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो एवं जरूरतमंद लोगों को ब्लड समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ब्लड बैंक सेंटर जाकर ब्लड डोनेट करने निर्देशित किया। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैंक से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर सभी बैंकर्स की बैठक लेकर समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए सीधी भर्ती की स्टेटस की जानकारी व जानकारी उपलब्ध कराने कहा। सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, एसडीएम व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement