मेनू

IPL में एक बार फिर नहीं मिला भाव... पृथ्वी शॉ ने ये क्या शेयर कर दिया, किस ओर जा रहा इशारा

अपडेट May 15, 2025 02:47 pm IST
नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ के लिए आजकल उनके करियर का सबसे खराब समय चल रहे हैं। पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से तो दूर ही हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्हें किसी टीम ने भाव नहीं दिया। अब जब आईपीएल 2025 एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है तो शॉ ने एक अजीबोगरीब पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद सवाल लगातार उठ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने शेयर किया पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया है। इससे उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने यह संदेश दिया है। शॉ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे ब्रेक चाहिए।' शॉ का यह पोस्ट कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं? क्या वह अपने करियर में कोई बदलाव करने वाले हैं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement