मेनू

कभी उसकी बॉडी देखकर दुनिया में शोर मचता था, आज जमीन से घिसट रहा..इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर संग्राम

अपडेट Feb 13, 2023 06:06 pm IST

नई दिल्ली: वह ईरान का बॉडी बिल्डर रहा है। उसकी बॉडी देखकर दुनिया रश्क करती थी। पर वह दिलदार भी था। देश में या दुनिया में कही भीं मानवाधिकारों पर कोई हमला होता था वह उसकी अगुवाई के लिए सबसे पहले निकलता था। नाम है खालिद पीरजादेह (Khaled Pirzadeh)। पर शनिवार को इस ईरान से इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई लोग ईरान को कोसने लगे। 4 पहले अपने क्रांतिकारी विचारों और आवाज के कारण जेल में भेजे गए पीरजादेह की तस्वीरे जिसने भी देखीं वो अवाक रह गया।

क्या है इस तस्वीर में?


इस तस्वीर में व्हील चेयर पर बैठे पीरजादेह हैं। इसी तस्वीर पर ईरान पर आरोप लगने शुरू हो गए। देश का सबसे मशहूर बॉडी बिल्डर को लोग व्हील चेयर पर बैठे देख गुस्से में भर उठे हैं। ओमिड मेमारियन नामक एक यूजर ने गुस्से में लिखा है कि ईरान की जेलों की स्थिति देख लीजिए। एक्टिविस्ट पीरजादेह शनिवार को 4 साल बाद जेल से रिहा हुए हैं, जहां उनपर अत्याचार किया गया। मेडिकल केयर से दूर रखा गया और उनका वजह आधा रह गया। जिसने भी क्रांति की बात की उसे ऐसे ही झेलना पड़ा है।

120 किलो वजन की जगह अब केवल कंकाल!


कभी देश का सबसे मशहूर बॉडी बिल्डर की तस्वीरें वाकई विचलित करने वाली हैं। इस तस्वीर में वह व्हीलचेयर पर एक महिला और एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। हाथ में गुलदस्ता है लेकिन चेहरा देख यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये वही शख्स है जिसकी बॉडी देखकर दुनिया रश्क करती थी। जेल से निकलते वक्त वह खुद अपने पैरे पर खड़ा नहीं हो सकता है। घिसट-घिसटकर चलता दिख रहा है। बॉडी के नाम पर कंकाल का ढांचा मात्रा बचा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement