मेनू

एक हत्‍या, दो संदिग्‍ध और दोनों हमशक्‍ल! मजेदार सस्‍पेंस थ्र‍िलर है आदित्‍य-मृणाल की 'गुमराह'

अपडेट Mar 23, 2023 09:02 pm IST
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्‍म 'गुमराह' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। 2 मिनट 23 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक हत्‍या से होती है। आगे आपको आदित्‍य रॉय कपूर बेफिक्र अंदाज में दिखते हैं। मृणाल ठाकुर पुलिस की वर्दी में हत्‍या की जांच करती नजर आती हैं। पहले पहल यह आपको एक सामान्‍य मर्डर मिस्‍ट्री फिल्‍म लगती है। लेकिन फिर यह अचानक बदल जाती है। कहानी में एक हत्‍या है, जिसके दो संदिग्‍ध हैं और दोनों हमशक्‍ल। ट्रेलर अपने अंत तक एक्‍साइटमेंट और सस्‍पेंस दोनों बढ़ा देती है।
Gumraah Trailer Out: वर्धन केतकर के डायरेक्‍शन में बनी 'गुमराह' की कहानी अपीलिंग है, जिसे असीम अरोड़ और मागिज थ‍िरुमेनी ने लिखी है। ट्रेलर में एक जगह मृणाल ठाकुर कहती हैं कि 'सस्पेक्ट एक स्मार्ट क्रिमिनल' है। यह आत अगले कुछ मिनटों में सही साबित होती है। बीते दिनों ओटीटी पर 'द नाइट मैनेजर' से सुर्ख‍ियां बटोरने वाले आदित्य रॉय कपूर इस फिल्‍म में एक्‍शन करते नजर आ रहे हैं। वह इससे पहले 'ओम' फिल्‍म में अपना हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन अवतार दिखा चुके हैं। लंबी कद-काठी के कारण वह इस अवतार में फबते हैं।

यहां देखें, आदित्‍य रॉय कपूर की 'गुमराह' का ट्रेलर

Gumraah Cast: पुलिस अफसर के रोल में मृणाल ठाकुर अच्‍छी लग रही हैं। जबकि महकमे के सीनियर अध‍िकारी के रूप में रॉनित रॉय भी असर छोड़ते हैं। ट्रेलर में ढेर सारे ट्विस्‍ट हैं। यह भी साफ हो जाता है कि आदित्‍य रॉय कपूर डबल रोल में इस बार कुछ नया लेकर आ रहे हैं।
Gumraah Release Date: डेब्‍यू डायरेक्‍टर वर्धन केतकर की यह फिल्‍म भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो के बैनर तले बनी है। 'गुमराह' अगले महीने 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement