मेनू

नैनो टेक्नोलॉजी के ऑनलाइन मूक्स पाठ्यक्रम की अनुमति मिली

अपडेट Nov 24, 2022 08:16 pm IST


आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल ।  राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नैनो टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो पूर्णिमा स्वरूप खरे द्वारा तैयार किये गए मूक्स ऑनलाइन पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की अकादमिक सलाहकार परिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि चार क्रेडिट का यह पाठ्यक्रम स्वयम पोर्टल पर आगामी समय मे उपलब्ध होगा ।प्रो पूर्णिमा खरे द्वारा नैनो मटेरियल संश्लेषण गुण और अनुप्रयोग विषय पर यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है ।इसे भारतवर्ष के नैनोटेक्नोलॉजी का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन मूक्स पाठ्यक्रम के रूप में पढ़कर चार क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे.
उक्त जानकारी संस्थान के जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement