मेनू

18 की उम्र में उड़ा दी थी पाकिस्तान धज्जियां, यूं ही नहीं शुभमन गिल को कहा जा रहा 'प्रिंस ऑफ क्रिकेट'

अपडेट May 26, 2023 08:17 pm IST
नई दिल्ली: आईपीएल-2023 ने भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बहुत कुछ शानदार किया है। कुछ नए स्टार मिले तो कुछ पुराने लेकिन युवा खिलाड़ी और भी निखरकर सामने आए। शुभमन गिल को ही ले लीजिए। इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद से गिल का खेल 7वें आसमान पर है। यह 23 वर्ष का युवा ओपनर जो कुछ कर रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान है। कभी चौके में डील करने वाले गिल अब छक्के में डील कर रहे हैं और विपक्षी टीम की नींद उड़ा रखी है।

दुनियाभर के धाकड़ गेंदबाजों के बीच 23 वर्ष के युवा ने लगातार दो शतक जड़ते हुए खलबली मचा दी है। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सुरेश मेनन एक आर्टिकल में लिखते हैं- एक दशक पहले अपनी अंतिम टेस्ट पारी में जब सचिन तेंदुलकर आखिरी बार आउट हुए तो विराट कोहली आए। कोहली ने पहली गेंद पर चौका लगाया और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस बात पर बहस तेज हो गई कि वह ही भविष्य हैं। तेंदुलकर का उत्तराधिकारी तैयार और सक्षम है। कोहली युग अभी शुरू हुआ है।
शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में अभी तक प्रदर्शन
मैच15
रन722
सर्वश्रेष्ठ स्केार104*
औसत55.54
स्ट्राइकरेट149.17
शतक/अर्धशतक2/4
कुछ ऐसा ही देखने को मिला बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में। यहां पहले विराट कोहली ने शतक जड़ा तो गुजरात टाइटंस के गन बल्लेबाज ने उनसे भी बेखौफ अंदाज में बैंगलोर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शतक ठोका। यह दोनों ही बल्लेबाजों का आईपीएल में लगातार दूसरा शतक था। यहां से ठीक सचिन-विराट की तरह ही बहस तेज हो गई है कि शुभमन गिल भविष्य हैं और वह टेकओवर के लिए तैयार हैं। इस बात से रवि शास्त्री भी इत्तेफाक रखते हैं।

कुछ खिलाड़ियों को बहुत कम उम्र में बड़ी चीजों के लिए चुना जाता है। जब गिल 15 वर्ष के थे तब उन्होंने एक अंडर-16 मैच में 351 रन बनाए थे। फिर पंजाब के लिए विजय मर्चेंट (अंडर-16) टूर्नामेंट में उन्होंने दोहरे शतक से शुरुआत की। जब उन्हें 2018 विश्व कप के लिए भारत का अंडर-19 उपकप्तान बनाया गया तो किसी आश्चर्य की बात नहीं थी। उन्होंने पहले ही पंजाब के लिए अपनी रणजी ट्रॉफी की शुरुआत कर दी थी। जब उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 102 रनों की पारी खेली तो ऐसा लगा कि सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, जबकि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत चैंपियन बना था। पृथ्वी शॉ टीम के कप्तान थे।

गिल के लिए आईपीएल- 2023 धांसू रहा है। वनडे में सबसे कम उम्र के दोहरा शतक बनाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सर्वोच्च शतक बनाने बनाया। और अब आईपीएल में एक के बाद एक लगातार शतक लगा रहे हैं। आज जब वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे तो एक बार फिर हर किसी की निगाह उन पर होगी। अब जब वह ऑरेंज कैप अपने नाम करने के बेहद करीब हैं तो उम्मीद है कि जल्द ही अपने हीरो विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement