मेनू

महाकाल हाजिरी लगाने पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, कल से उज्जैन में शिवमहापुराण कथा

अपडेट Apr 03, 2023 07:27 pm IST

सीहोर के प्रसिद्ध कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा की मंगलवार से शहर में शिवमहापुराण कथा होगी। सोमवार सुबह उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर अभिषेक पूजन किया और महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री विट्ठलेश सेवा समिति द्वारा बड़नगर रोड पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में देशभर से करीब 5 से 7 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए शिप्रा की छोटी रपट, भूखी माता तथा शंकराचार्य चौराहा से कथा स्थल तक नो व्हीकल जोन घोषित किया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को इन स्थानों से तपती दोपहर में करीब दो किमी लंबा सफर तय करते हुए कथा स्थल तक पहुंचना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement