मेनू

परिणीति ने पहली मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बारे में Google पर खंगाली थीं ये चीजें, बताया पूरा किस्सा

अपडेट Feb 03, 2024 01:25 pm IST
क्या आप जानते हैं परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले पति राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया था? परिणीति ने हाल ही इस बारे में खुलासा किया। परिणीति ने बताया कि राघव से पहली मुलाकात में ही वह समझ गई थीं कि वह उनके लिए ही बने हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में राघव चड्ढा से शादी की थी। हाल ही उन्होंने अपना सिंगिंग में करियर शुरू किया है।

Parineeti Chopra ने ICC यंग लीडर्स फोरम पर इस बारे में बात की, और सिंगिंग करियर शुरू करने के लिए पति Raghav Chadha को क्रेडिट दिया। साथ ही उन्होंने रिवील किया कि पहली मुलाकात के बाद उन्होंने राघव के बारे में गूगल पर सर्च किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement