मेनू

‘हमर विधायक हमर गांव म’ में शामिल होंगे संसदीय सचिव शोरी

अपडेट Apr 24, 2023 09:57 pm IST

कांकेर । जिले के नरहरपुर एवं कांकेर विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निराकरण के लिए कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी द्वारा ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत स्थानीय समस्याओं को मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। संसदीय सचिव शोरी 26 अप्रैल बुधवार को ग्राम पाण्डरवाही में प्रातः 12 बजे, मललडोबरी में दोपहर 01 बजे ‘ हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार 27 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से पत्थर्रीनाला एवं दोपहर 01 बजे से डुडूमबाहरा और दोपहर 03 बजे बादल तथा 28 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से देवकोंगेरा, दोपहर 01 बजे से बोरगांव और दोपहर 03 बजे से ग्राम व्यासकोंगेरा में आयोजित ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement