मेनू

मध्यप्रदेश टूरिज़्म बोर्ड की SATTE 2023 में भागीदारी

अपडेट Feb 10, 2023 06:03 pm IST

दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी- साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज SATTE 2023 में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भागीदारी कर रहा है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 9 से 11 फरवरी तक होने वाली इस प्रदर्शनी के 30वें संस्करण का उद्घाटन किया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा SATTE 2023 के माध्यम से यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों को प्रदेश के पर्यटन स्थल, स्थापत्य कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से अवगत कराया जा रहा है। हितधारकों को राज्य की परिवहन सुगमता, सुरक्षित वातावरण और नागरिकों के आतिथ्यभाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल क्रमांक A-60 हॉल क्रमांक 9 में लगाया गया है। स्टॉल पर आगंतुकों को ऑक्यूलस की सहायता से वर्चुअल रियालिटी तकनीक से साँची, अमरकंटक, नर्मदा घाट और अन्य गंतव्यों का आभासी पर्यटन कराया जा रहा है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के उप संचालक आयोजन एवं विपणन श्री युवराज पडोले ने बताया कि SATTE 2023 में भागीदारी करने का उद्देश्य अपने विभिन्न हितधारकों से मिलना और 'हिंदुस्तान के दिल' मध्यप्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के अवसर सृजित करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement