मेनू

'पति मरेगा तो रेड साड़ी पहनना...' अलाना पांडे की शादी का वीडियो देख चढ़ा पारा!

अपडेट Mar 17, 2023 09:23 pm IST
इस समय हर तरफ अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी की चर्चा हो रही है। उन्होंने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्री से शादी की है। वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान-गौरी, आर्यन, महिमा चौधरी, जैकी श्रॉफ से लेकर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तक, कई सिलेब्स शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर अलाना और आइवर की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख जनता भड़क गई है। इसके पीछे क्या वजह है, आइये आपको बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि अनन्या पांडे की कजिन अलाना (Alanna Panday Wedding Video) और मंगेतर आइवर मैक्री सात फेरे लेते दिख रहे हैं। उनके आसपास ज्यादातर कैमरामैन मौजूद हैं। करीबी लोग उन पर सफेद रंग के फूलों की बौछार कर रहे हैं। आसपास का सारा डेकोरेशन भी सफेद कलर का है। व्हाइट रंग के फूलों से लेकर दूल्हा और दुल्हन के लिबास तक, सबकुछ सफेद है।

सफेद रंग और बिना पंडित के शादी पर भड़के लोग

इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोगों ने गौर किया कि सात फेरे लेते समय पंडित ही नजर नहीं आ रहे हैं। ऊपर से शादी में व्हाइट कलर के कपड़े पहनने पर भी यूजर्स गुस्से से लाल हो रहे हैं। एक ने सवाल किया- 'पंडित कहां है?' दूसरे यूजर ने लिखा- इनके मां-बाप को भी इंडियन कल्चर नहीं पता। मुझे लगता है तभी व्हाइट ड्रेस कोड अलाउड किया। व्हाइट कब पहनते हैं, जब कोई मर जाता है! ना की शादी के टाइम। ये पिंक, लाल , मैरून या इससे मिलता-जुलता कलर होना चाहिए। वैसे, इनकी शादी टिकनी भी नहीं फिर...।' एक और यूजर ने लिखा, 'और जब पति मर जाएगा तब रेड कलर की साड़ी पहनना।' अन्य यूचर ने क़ॉमेंट किया, 'ये शादियों में बॉलीवुड वालों ने जो व्हाइट कलर पहनने का रिवाज शुरू किया है ना, एक दिन कल्चर को ले डूबेगा।'

अनन्या पांडे ने किया परफॉर्म

अनन्या पांडे ने अपनी कजिन सिस्टर की शादी में खूब इंजॉय किया। उन्होंने पापा चंकी पांडे और भाई अहान पांडे के साथ जमकर डांस किया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement