मेनू

सतना-कटनी के रास्ते हो कर तीन ट्रिप चलेगी पटना-डॉ अंबेडकर नगर होली स्पेशल

अपडेट Feb 28, 2023 05:57 pm IST

रेलवे ने होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए डॉ.अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ.अम्बेडकर नगर के मध्य तीन-तीन ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, विदिशा,बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जायेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन 03 मार्च,10 मार्च एवं 17 मार्च (शुक्रवार) को डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव लेकर दूसरे दिन सुबह 4 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 मार्च,11 मार्च एवं 18 मार्च (शनिवार) को पटना स्टेशन से सुबह 07.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा संत हिरदाराम नगर ,कटनी और सतना स्टेशनों पर ठहराव लेकर दूसरे दिन सुबह 06:15 बजे डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा,बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी,पंडित, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर,आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement