बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के सलिहाघाट व बसंतपुर बैराज को जोड़ने वाली महानदी में बने करोड़ो रुपयों का पुल जर्जर हालात में हैं। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुल के ऊपर बड़े-बड़े गढ्ढे और दिख रहे सरिया-छड़ लोंगों की जान पे आफत बने हुए हैं।
दरसल स्थानीय लोंगों व राहगीरों की मानें तो पिछले 6-7 महीनों से इसकी हालात ऐसी ही हैं इस ओर शासन-प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रही हैं जिसके चलते बड़े-बड़े वाहन भी इसी पुल से ही आवागमन कर रही हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि कभी भी पुल भरभराकर गिर सकता हैं। आए दिन पुल पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। शनिवार को भी मोटरसाइकिल सवार गढ्ढे में फिसलकर गिर गये जिससे बाईक में सवार छोटी बच्ची व पुरुष घायल हो गये जिसे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।