मेनू

मंत्री अकबर के हाथों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

अपडेट Oct 07, 2023 03:54 pm IST

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर का कवर्धा नगर में संघन जनसंपर्क चल रहा है।

मंत्री अकबर कवर्धा के अलग-अलग वार्डों में पहुंच रहे है तथा नागरिकों के बीच बैठकर खुली चर्चा कर रहे है। मोहम्मद अकबर की छवि नागरिकों के हित में विकास के कार्य करने वाले नेता की है। उनके कार्यों से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है क्योंकि पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं।

कवर्धा में जनसंपर्क के क्रम में मंत्री अकबर बुढ़ामहादेव वार्ड क्रमांक 11 में पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने कांग्रेस प्रवेश के लिए लिखित में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने इन लोगों के कांग्रेस प्रवेश के लिए अपनी सहमति देकर उन्हें तिरंगा गमछा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों के नाम इस प्रकार है:-  देवी श्रीवास, दीपक कुमार, मुरारी जायसवाल, विकास मरकाम, अशोक जायसवाल, सनत सिन्हा, नरोत्तम, बलराम जायसवाल, प्रशांत चौबे, प्रदीप जायसवाल, रामजी धु्रव, जितेन्द्र सिन्हा, अशोक यादव, तारा पाण्डे, पूर्णिमा साहू, राजकुमारी, संतोषी ठाकुर, धरमिन साहू, पदमा ठाकुर, मधु धुर्वे, राखी धुर्वे, शकुन श्रीवास, अनिता महर, गायत्री श्रीवास, चित्रेखा धुर्वे, उत्तरा विश्वकर्मा, बुधयारिन, पूर्णिमा जायसवाल, अनसुईया धुर्वे, बेदन यादव।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement