मेनू

पिक्चर अभी बाकी है... एमएस धोनी के IPL रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

अपडेट Mar 29, 2023 07:45 pm IST
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र को विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह आईपीएल 2023 खेलकर रिटायर हो जाएंगे, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने जो जवाब दिया वह जानकर धोनी के फैंस खुशी से पागल हो जाएंगे। रोहित ने कहा कि अभी पिक्चर बाकी है।

रोहित शर्मा ने धोनी के रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान


आईपीएल-16 का सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा- एमएस धोनी अभी इतना फिट हैं कि वह 2-3 सीजन खेल सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। धोनी की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह भी कुछ ऐसा ही बयां करती हैं। फैंस के बीच माही, धोनी और महेंद्र बाहुबली जैसे नामों से मशहूर एमएस के डोले देखकर हर कोई लट्टू हो गया।

धोनी के पावर गेम से हर कोई हैरान


तस्वीरों में साफ दिख रहा था कि धोनी के बाइसेप्स बड़े दिख रहे थे और वह अपने अंदाज में पावर शॉट खेल रहे थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन तक ने धोनी की तारीफ की है। दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। सिर्फ वही जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है या कब तक खेलना है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी 41 की उम्र में भी जबरदस्त फिट हैं और मैदान के बीच उनकी दौड़ में कोई कमी नहीं दिख रही है।

धोनी की कप्तानी में टीम 4 बार चैंपियन रही है और सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस है। मुंबई ने रोहित की ही कप्तानी में 5 बार खिताब अपने नाम किया है। अगर धोनी इस बार खिताब जीतते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स रोहित की टीम की बराबरी कर लेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement