मेनू

पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

अपडेट Dec 04, 2023 01:43 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। यहां वे सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पीएम सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। वे तर्कारली बीच पर नेवी एग्जीबिशन में भी शामिल होंगे।

4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर हर साल नेवी एग्जीबिशन का आयोजन होता है। इसमें नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां, सबमरीन और एयक्राफ्ट का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस होता है। इसमें आम लोगों को भी शामिल होने की अनुमति होती है, जिससे वे नौसेना की शक्तियों के बारे में जान सकें।

दरअसल, सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देता है। जिसे पिछले साल अपनाया गया था, तब पीएम मोदी ने पहले स्वदेशी विमान INS विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था।

पीएम मोदी ने 6 मार्च 2022 को पुणे नगर निगम के परिसर में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। 9.5 फीट ऊंची यह प्रतिमा 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनाई गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement