मेनू

पीएम मोदी कुछ देर में पहुंचेंगे रायगढ़

अपडेट Sep 14, 2023 03:03 pm IST
रायगढ़/रायपुर । मध्‍यप्रदेश के बीना में जनसभा संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी दोपहर सवा तीन बजे रायगढ़ पहुंचेंगे।

इधर, पीएम मोदी के दौरे से पहले रायगढ़ में तेज बारिश शुरू हो गई है। पीएम मोदी यहां 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रदेश के नौ जिलों में ''क्रिटिकल केयर ब्लाक'' की सौगात और एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का वितरण भी करेंगे।

इन तीन रेल परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ कोयले के परिवहन में भी आसानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement