मेनू

गृह युद्ध' से बस एक कदम दूर है कंगाल पाकिस्तान, 65 लाख बेरोजगार युवा भारत के लिए भी होंगे मुसीबत

अपडेट Jan 24, 2023 05:24 pm IST
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक संकट के कारण सबसे ज्यादा आम लोग परेशान हैं। महंगाई अपने चरम पर है, जिससे लोग खाने-पीने का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। इस बीच बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज हजारों पाकिस्तानी अपनी नौकरी खो रहे हैं। साल 2023 में भी लाखों लोगों की नौकरियां जाने की आशंका है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में बेरोजगारों की कुल संख्या 62.5 लाख के करीब हो सकती है। पाकिस्तान में कुल कार्यबल का यह 8.5 फीसदी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement