मेनू

सीपीएल टी-20 के लिए प्रवीण झा, सीपीएल विमेंस के लिए खुशबू जैन अध्यक्ष मनोनीत

अपडेट Jan 29, 2024 04:24 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल टी 20 के तीसरे सीजन के लिए प्रवीण झा को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल और वीर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय वृंदावन हॉल में आयोजित बैठक में काउंसिल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। वहीं CPL-T20 महिला वर्ग के लिए खुशबू जैन को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही इसी वर्ष होने वाले छत्तीसगढ़ कप एकदिवसीय सीरीज के लिए सुमित सिंह भिलाई को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रवीण जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता फरवरी और मार्च माह में बिलासपुर के राजा रघुनाज स्टेडियम रायपुर के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और भिलाई के सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ आयोजित की जायेगी। जल्द ही संयोजकों, समन्वयकों एवं अन्य कमेटी की भी घोषणा की जायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement