मेनू

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

अपडेट Mar 23, 2023 05:20 pm IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आज प्रसिद्ध बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के नागरिक अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उमरिया जिले की श्रीमती जोधइया बाई बैगा दशकों से अपनी चित्रकला से पारंपरिक बैगा जनजातीय संस्कृति और दर्शन को लोकप्रिय बना रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement