मेनू

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्मार्ट उद्यान में लगाया बरगद का पौधा

अपडेट Nov 16, 2022 09:56 pm IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का पौधा लगाया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा पौध-रोपण में शामिल हुए। पीपल और कचनार के पौधे भी लगाए गए।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के साथ पौध-रोपण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति अत्यंत सहज, सरल, धैर्यवान और गंभीर हैं। उनके व्यक्तित्व में सागर जैसी गहराई है। वे मानवीय संवेदनाओं से भरी हुई हैं। आज उनके साथ पौध-रोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पौधा रोपना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। राष्ट्रपति को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौध-रोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है, जो हर व्यक्ति को महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पौध-रोपण अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement