सऊदी प्रिंस ने मुलाकात के लिए नहीं दिया समय
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शहबाज शरीफ की यात्रा को सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव को देखते हुए रद किया गया है। इससे पहले शहबाज और उनके मंत्री सभी रियाद जाने वाले थे। लेकिन सऊदी अरब के शाही परिवार और शहबाज के बीच मुलाकात के लिए कोई बैठक तय नहीं होने के बाद इस यात्रा को रद कर दिया गया। इससे पहले शहबाज शरीफ अपनी पहली विदेश यात्रा में अप्रैल महीने में तीन दिन की यात्रा पर सऊदी अरब गए थे।
सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर शहबाज शरीफ सऊदी अरब पहुंचे थे। अब शहबाज शरीफ मई महीने में ब्रिटेन जाएंगे और किंग चार्ल्स तृतीय के राजतिलक समारोह में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई नवाज के साथ कंगाली के बीच चुनाव कराने पर चर्चा करेंगे। इससे पहले पाकिस्तानी आर्मी चीफ के कहने पर सऊदी अरब ने पाकिस्तान को लोन देने पर हामी भर दी थी। खुद शहबाज ने इसे स्वीकार किया था।