मेनू

वेलेंटाइन डे पर शर्म से लाल हुईं प्रियंका चोपड़ा, जब निक जोनस ने हाथ थामकर कहा- मेरी दिलरुबा!

अपडेट Feb 15, 2023 08:33 pm IST
वेलेंटाइन डे का मौका है। सबके लिए बेहद खास और खुशनुमा पल है। 14 फरवरी सेलेब्स ने किस तरह मनाया, ये अब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चौपड़ा ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए वेलेंटाइन नाइट के बारे में बताया। उन्होंने हसबैंड निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाया कि उनकी ये शाम कितनी हसीन रही। वहीं निक जोनस ने भी प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए वाइफ प्रियंका पर खूब प्यार उड़ेला। आइए प्रियंका और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीरें वीडियो दिखाते हैं जो कि वेलेंटाइन डे के मौके पर देखने को मिली है।

निक जोनस ने दिलरूबा पर लुटाया प्यार

निक जोनस ने रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी दिलरूबा के साथ परफेक्ट वेलेंटाइन डे रहा। इस वीडियो में निक ने प्रियंका का हाथ थामा हुआ है। वहीं वाइफ प्रियंका भी शरमाती नजर आ रही हैं। दोनों खूबसूरत सी शाम को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स ने रिएक्ट किया। कपल की तारीफ की। देखिए निक और प्रियंका का वीडियो-

प्रियंका ने कहा- निक के साथ रोज ही वेलेंटाइन होता है

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के अलावा बेटी मालती के साथ भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा मेरे हमेशा हमेशा वाले वेलेंटाइन ये दोनों हैं। आपको और आपके चाहने वालों को वेलेंटाइन डे की बहुत बहुत शुभकामनाएं। वहीं प्रियंका ने तो निक के साथ वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया। जहां उन्होंने लिखा कि निक के साथ रोज ही वेलेंटाइन होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement