मेनू

3 दिन देशभर के उत्पाद रहेंगे आकर्षण; केंद्र सरकार के 35 विभाग ले रहे प्रदर्शनी में हिस्सा, 80 स्टॉल लगाए

अपडेट Feb 24, 2023 06:30 pm IST

केंद्र सरकार की मेजबानी में एल्यूरिंग राजस्थान 2023 प्रदर्शनी की शुरुआत गुरुवार को होटल इंदर रेजीडेंसी में हुई। इसमें केंद्र के 35 विभाग किसानों, छात्रों और आमजन को तीन दिन तक अपने उत्पाद और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। प्रदर्शनी में करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं, इन पर आए देशभर के विभिन्न तरह के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हैंडीक्राफ्ट, कृषि, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वूलन और वुडन के उत्पादों वाले स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ जुट रही है।

उत्तराखंड से अपने प्लाईवुड के उत्पादों के साथ आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास विभिन्नता के उत्पाद हैं, जो लकड़ी से बनाए गए हैं। इन पर बारीक कारीगरी की गई है। आयोजक एमएम भास्कर ने बताया कि प्रदर्शनी की शुरुआत दोपहर 12 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया ने किया।

गरासिया ने कहा यह प्रदर्शनी विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले छोटे-छोटे उत्पादकों और किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों के माध्यम से आजीविका चलाने वाले काश्तकार और किसानों को एक बड़ा मार्केट मिलेगा और उनकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों-कर्मचारियों को यहां के किसानों और जनजाति क्षेत्र के लोगों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement