मेनू

पुतिन ने खेल बड़ा कूटनीतिक दांव, एक फरवरी से मचेगा ऐसा हाहाकार कि टूट सकता है यूरोपियन यूनियन

अपडेट Dec 28, 2022 07:23 pm IST
मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि चाहे जो हो जाए, वह यूरोप के सामने हरगिज नहीं झुकेंगे। रूसी राष्‍ट्रपति का यह नया फैसला यूरोपियन यूनियन (EU) के लिए बड़ा झटका है। एक फरवरी 2023 से पुतिन उन यूरोपियन देशों को तेल का निर्यात नहीं करेंगे तो तेल और तेल उत्‍पादों की कीमतों को तय करने की जिद कर रहे हैं। पुतिन ने कहा है कि पांच महीने तक यह निर्यात प्रतिबंधित रहेगा। मंगलवार को पुतिन की तरफ से ईयू के लिए आया यह सबसे बड़ा जवाब यूरोपियन देशों की कमर तोड़ने के लिए काफी है। पहले से ही सर्दी की मार झेलता यूरोप ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। अब इस नए ऐलान से उसका सिरदर्द बढ़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement