मेनू

राहुल गांधी 28 व 29 को छत्तीसगढ़ दौरे पर

अपडेट Oct 26, 2023 12:23 pm IST

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फरसगांव,भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है! इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं, चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है। जहां एक ओर सीएम भूपेश बघेल कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को साधने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के इस दांव का काट लाने की तैयारी में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement