मेनू

राहुल ने केरलम के कोट्टायम में साइकिल चलाई

अपडेट Mar 31, 2026 11:16 am IST
कोलकाता/गुवाहाटी/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी, कांग्नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार FCRA कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ RSS को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि RSS के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। राहुल ने सभा के बाद कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल भी चलाई।

इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है।

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। 4 मई को सभी राज्यों में मतगणना होनी है।

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी ने असम में बीजेपी कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए ऑनलाइन चर्चा की।
  • केरलम में घर से वोटिंग शुरू प्रक्रिया शुरु हो गई है। जो लोग वोट डालने जाने में असमर्थ हैं, उनसे पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कराई जा रही है।
  • तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई के कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल किया। टीवीके चीफ विजय ने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल किया।
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। आरोप लगाया कि टीएमसी बंगाल में चुनाव हाईजैक कर रही है। ममता बनर्जी घर-घर जाकर वोटर्स को धमका रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement