मेनू

बूथ सशक्तिकरण को लेकर रायगढ़ प्रभारी ने ली बैठक

अपडेट Apr 03, 2023 09:03 pm IST

मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधान सभा रायगढ़ के प्रभारी विपिन उपवेजा का प्रवास मतदान केन्द्र नवापारा एवम गोतमा में हुआ।

इस दौरान उनके साथ पुसौर मण्डल प्रभारी अरुण कातोरे, शक्ति जिले के प्रभारी विकास केडिया, रायगढ़ के जिला भाजपा मंत्री रथु लाल गुप्ता भी उपस्थित रहे। अपने प्रवास के दौरान उपवेज़ा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने बूथ को मजबूत करते हुए अपने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के गुर बताए।

बैठक में रथूलाल गुप्ता, अरुण कातोरे, विकास केडिया ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं के साथ भाजपा मण्डल पुसौर के अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिला महामंत्री मनोरंजन साहू, किसान मोर्चा रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल , मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र जेना, नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, किसान मोर्चा रायगढ़ के जिला पदाधिकारी अनन्त राम साव, भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी जैमिनी गुप्ता, संयोजक विजय गुप्ता, अधिवक्ता पिंकू साहू, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल पुसौर के उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, संयोजक प्रदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता लेकरू देहरी, बूथ अध्यक्ष सुनील बैरागी, बूथ महिला प्रमुख हर्ष लता साहू, सीता गुप्ता, मंजूलता साहू, बूथ युवा प्रमुख राजू यादव, बी एल ए 2 मुकेश प्रधान, बूथ प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता,  नरसिंह गुप्ता,खड़िया समाज प्रमुख राजो खड़िया, हरिहर गुप्ता, गौरहरी धोबा, तिहारू खड़िया, भीष्म यादव सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement