मेनू

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

अपडेट Mar 15, 2023 11:14 pm IST

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement