मेनू

रायपुर: मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन

अपडेट Feb 27, 2023 09:39 pm IST

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक श्री अजय कुमार लल्लू और श्री गुरदीप सिंह सप्पल भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement